My loving Child

सारी खुशियां छीन कर
कितना दर्द दिया है तुमने
लेकिन, जो खुशी दी है तुमने
वो जहां में कोई दूसरा देना सकता था
हमें अक्सर लोग देखते थे
अलग-अलग, तुमने बताया
हम एक हैं
मैं खो जाती हूं,
तुम्हारे ख्यालों में
यूं दूर कर दिया है तुमने
मेरे हमसफ़र से
या यूं कहो
हमें बांध दिया है
एक धागे में
वर्तमान का डर
भविष्य की चिंता
फिर आज से
एक मंजिल दे दिया है तुमने
रुक गए थे कहीं हम
चलने की वजह दे दी है तुमने
पता नहीं कैसे आओगे तुम
इस आंगन में
इसलिए खोल दिए हैं
घर के हर दरवाजे हमने
तुम्हारे आने की उम्मीद से
चमकती है मेरी आंखें
जिसकी आंखों पर
हम मर मिटे थे
महकता है उसका आंगन
बस तुम्हें पाने की इच्छा है
तुझे सजाने और संवारने की तमन्नाएं
अब तक हम देखते थे
एक-दूसरे में ही दुनिया को
अब देखती है हमारी आंखें
तेरे नए आयाम को
टूटते बिखरते रिश्ते को
यूं सवांर दोगे तुम
नदी से समंदर बना दिया
है तुमने हमें
रास्ते में भटकना था
जिंदगी मेरी
अब हर किसी को रास्ता
दिखाना मंजिल है मेरी
अब मंजिले नए हैं
सोच नई
आ जाओ अब इंतजार नहीं होता
बेसब्र हूं मैं, तुम्हें देखने की चाहत में
मैं कभी उसे देखती हूं
कभी वह मुझे देखता है
अब हमारी आंखें, बस
एक ही सपना देखती है
उस सपने में सिर्फ तुम हो।

Comments

Popular posts from this blog

खुद में संपूर्ण

मैं और मेरा प्यारा रिश्ता

No Definition of love